डोजी कैंडल पैटर्न क्या है(doji candlestick pattern hindi)

 डोजी कैंडल पैटर्न क्या है (doji candlestick pattern hindi)

डोजी कैंडल टेक्निकल एनालिसिस के कैंडल पैटर्न का ही एक भाग है। 

डोजी कैंडल से आपको शेयर में आगे तेजी आएगी या मंदी इसका अंदाज पहले ही लगा सकते है। 
डोजी कैंडल का उपयोग intraday और शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग में ज्यादा किया जाता है। 

डोजी कैंडल चार्ट में कैसी दिखती है?(Doji candlestic pattern ki pahchan)

Doji candle चार्ट में कही भी दिखाई दे सकती है लेकिन डोजी कैंडल जब चार्ट में अप ट्रेंड(up trend) और डाउन ट्रेंड(down trend) में दिखती है तो सही से काम करती है। 
डोजी कैंडल चार्ट में चार(four) प्रकार से दिखाई दे सकती है। 
डोजी कैंडल का open prise और close prise समान होता है या फिर 1% से कम अंतर होता है। 
चार्ट में यह कैंडल बनने के बाद मंदी या तेजी आने की संभावना बढ़ जाती है। 

डोजी कैंडल के प्रकार (Types Of Dojo Candlestick pattern hindi)

डोजी कैंडल चार प्रकार की होती है और सभी प्रकार अलग अलग काम करते है। 

  1. Standard doji (नोर्मल डोजी)
  2. long-legged doji(लॉन्ग–लैग्ड डोजी)
  3. Dragonfly doji(ड्रैगन फ्लाई डोजी)
  4. Gravestone doji(ग्रेवस्टोन डोजी)
यह चार प्रकार की डोजी कैसे काम करती है उसके बारेमे जानेंगे। 

1. Standard doji (नोर्मल डोजी)

डोजी कैंडल पैटर्न क्या है

यह कैंडल जब चार्ट में नाही तेजी या नही मंदी हो तब बनती है आप इसको ऊपर के फोटो में constant chart में देख सकते है। 
नोर्मल डोजी कैंडल में open prise और close prise समान होते है। 
नोर्मल डोजी कैंडल में अपर शैडो (upper shadow) और लोअर शैडो (lower shadow) छोटे– छोटे होता है। 
Standard doji (नोर्मल डोजी) की मदद से ट्रेड
जब चार्ट में कोई ट्रेंड ना हो तभी यह कैंडल बनती है। 
चार्ट में नोर्मल डोजी कैंडल बनने के बाद ट्रेंड में कोई फरक नही पड़ता यानी शेयर नही ऊपर के नही नीचे जाता है बल्कि ट्रेंड को continue रखता है। 
जब चार्ट में यह कैंडल बने तब हमे शेयर को buy और sell कुछ नही करना। Wait & watch करना है सही समय का। 

2. Dragonfly doji(ड्रैगन फ्लाई डोजी)

ड्रैगन फ्लाई डोजी

आपको ऊपर वाले फोटो में ड्रैगन फ्लाई डोजी कैंडल दिखाई दे रही होगी। 
ऊपर वाली सभी कैंडल में open prise और close prise समान होना चाहिए तो ही उसको डोजी कैंडल में सामिल किया जाता है। 
Dragon fly कैंडल को बुलिश डोजी (bullish Doji) या तेजी की कैंडल कहते है। 
यह सभी कैंडल एक समान ही काम करती है। यह कैंडल में upper shadow नही होता या फिर ना के बराबर होता है। 
जब यह कैंडल चार्ट में बनती है तब सेलर(seller) की पकड़ मजबूत होती है फिर उस पर बायर(buyer) हावी हो जाते है और कैंडल को ऊपर ले जाते है। 
Dragonfly doji(ड्रैगन फ्लाई डोजी) कैंडल चार्ट में Down trend में बनती है। 

Dragonfly doji(ड्रैगन फ्लाई डोजी) की मदद से ट्रेड
ड्रैगन फ्लाई डोजी

आप यह चार्ट में देख सकते है की जब Dragonfly doji(ड्रैगन फ्लाई डोजी) कैंडल बनी उसके पहले डाउन ट्रेंड था। 
जब चार्ट में ड्रैगन फ्लाई डोजी कैंडल बनी उसके बाद अचानक से ट्रेंड बदल गया और शेयर में तेजी आ गई। 
अगर आप ड्रैगन फ्लाई डोजी कैंडल की मदद से intraday treading करते है तो आपको 5 मिनिट या 10 मिनिट के चार्ट में देखना चाहिए। 
जब यह कैंडल चार्ट में बनती है तब ड्रेगन फ्लाई डोजी कैंडल के low prise पर stop loose लेकर शेयर को buy करना चाहिए। 
जब intraday ट्रेडिंग में यह कैंडल की मदद से ट्रेड ले तब stop loose और टारगेट जरूर रखले। 
याद रहे या कैंडल केवल डाउन ट्रेंड में ही बने तभी अच्छे से काम करेगी। कई बार यह कैंडल बनने के बाद शेयर नीचे भी जा सकता है इसीलिए Stop loose लगाके ट्रेडिंग करिए। 


3.Gravestone doji(ग्रेवस्टोन डोजी)

ग्रेवस्टोन डोजी

ऊपर दिखाई गई इमेज में आप देख सकते है यह छे (six) कैंडल दी गई है इन सभी को Gravestone doji(ग्रेवस्टोन डोजी) कहते है। 
यह सभी कैंडल चार्ट में जब बनती है तब एक समान काम करती है। 
ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल को bearish Doji candle यानी मंदी की कैंडल भी कहते है। 
Gravestone doji(ग्रेवस्टोन डोजी) candle पैटर्न में लोअर शैडो(lower shadow) नही होता। कई केस में 0.5% से कम lower shadow होता है उसको भी Gravestone doji candle ही कहते है। 
यह कैंडल में भी open prise और close prise समान होते है या उसमे 1% से कम का अंतर होता है। 
जब चार्ट में यह कैंडल बनती है तब उस शेयर में seller ज्यादा होते है। 
Gravestone doji(ग्रेवस्टोन डोजी) की मदद से ट्रेड
ग्रेवस्टोन डोजी

आप यह ऊपर दी गई इमेज को ध्यान से देखिए यह रटने की जरूरत नहीं है। 
Gravestone doji(ग्रेवस्टोन डोजी) चार्ट में up trend के बाद बनती है।
चार्ट में जब यह कैंडल बनती है उसके बाद उस शेयर में seller की पकड़ मजबूत हो जाती है और गिरावट की शरुआत होती है। 
जब चार्ट में up trend में यह कैंडल बनती है तो उसके ठीक बाद की कैंडल (अगर बेयरिश{मंदी} हो तो) इस कैंडल पर Sell करना चाहिए। 
Gravestone doji candle के हाई(High) prise पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 
Note: अगर down trend में एक कैंडल बनती है तो उसका कोई मतलब नहीं रहता। 

4.long-legged doji(लॉन्ग–लैग्ड डोजी)

लॉन्ग–लैग्ड डोजी

आप चार्ट में ऊपर दिखाई गई तीन तरह की long-legged doji(लॉन्ग–लैग्ड डोजी) candle को देख सकते है। 
यह सभी कैंडल समान काम करती है इसमें कलर का कोई महत्व नहीं है। 
इस कैंडल में नोर्मल डोजी के मुकाबले upper shadow और lower shadow लंबे होते है। 
यह कैंडल न तो तेजी और ना ही मंदी दर्शाती है। 

long-legged doji(लॉन्ग–लैग्ड डोजी) कैंडल की मदद से ट्रेड
लॉन्ग–लैग्ड डोजी

आप चार्ट में लॉन्ग–लैग्ड डोजी कैंडल को देख सकते है। 
यह कैंडल जब चार्ट में बनती है तब उसके high prise पर strong support और low prise पर strong resistance बनता है। 
यह कैंडल up trend और down trend में बने तो इसका कोई महत्व नहीं है। 
Note: शेयर का टेक्निकल एनालिस करके आगे आने वाले शेयर की संभावना 70% से 80% की जा सकती है। यहां नुकसान होने की संभावना भी होती है इसीलिए स्टॉप लॉस लगाकर ट्रेड ले। 

2 thoughts on “डोजी कैंडल पैटर्न क्या है(doji candlestick pattern hindi)”

Leave a comment