Double Bottom Chart Pattern In Hindi

 Double Bottom Chart Pattern In Hindi

शेयर मार्केट में Tecnical analysis के अंदर कैंडल पैटर्न का जितना महत्व है उतना ही चार्ट पैटर्न का भी है। 
चार्ट पैटर्न से शेयर का आनेवाला ट्रेंड पता लग सकता है। 
कैंडल पैटर्न के मुकाबले अगर चार्ट पैटर्न को देखके शेयर में पोजिशन बनाया जाए तो ज्यादा प्रॉफिट हो सकता है। 
आज हम चार्ट पैटर्न के एक भाग डबल बॉटम चार्ट को समझेंगे और उसे ट्रेड कैसे ले ये देखेंगे। 

Double Bottom Chart क्या है

Double Bottom Chart Pattern शेयर के चार्ट में कुछ इस तरह से दिखाई देता है। 

डबल बॉटम चार्ट अंग्रेजी के “W” जैसा दिखता है। यह चार्ट शेयर में आनेवाला तेजी का ट्रेंड यानी Bullish trend को दर्शाता है। 
डबल बॉटम चार्ट जब बनता है तब मार्केट में Buy की संख्या बढ जाती है और sell ki संख्या ना के बराबर होती है। 
यह चार्ट पैटर्न जब शेयर में मंदी का दौर होता है तब दिखाई देता है।
अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग करते है तो यह चार्ट बहुत अच्छे से काम करता है। Intraday ट्रेडिंग में यह चार्ट इतना अच्छा नही रहता। 

डबल बॉटम चार्ट कैसे बनता है?

डबल बॉटम चार्ट

जैसा की आप ऊपर देख रहे है शेयर में लंबी गिरावट के बाद bottom पर यह चार्ट पैटर्न बना है। 
शेयर के down trend मे prise एक support ले कर थोड़ा ऊपर उठता है तब इसको “1st bottom” कहते है। 
1st Bottom बनने के बाद शेयर वापस नीचे गिरावट दिखता है और पहले सपोर्ट से 2% से 3% ऊपर या नीचे सपोर्ट लेकर वापस तेज होता है। 
जब शेयर दुबारा वापस ऊपर जाता है तब बनने वाले सपोर्ट को “2nd support” कहते है। 
इसको आप ऊपर वाले फोटो अच्छे से देख सकते है। 
जब शेयर के चार्ट में दो सपोर्ट बन जाते है उसके बाद दोनो सपोर्ट के बीचमें एक लाइन बनाए उस लाइन को Neck Line कहते है। 
जब शेयर दूसरा बॉटम बनाके तेजी पकड़े तब शेयर की कोई कैंडल Neck Line के ऊपर जाए उस कैंडल पर Buy की पोजिशन बनानी है। 
जो कैंडल Neck Line के पर जाति है उसी कैंडल के लो prise पर Stop Loss लगाना चाहिए। 

Double Bottom Chart Pattern की मदद से ट्रेड 

डबल बॉटम चार्ट

डबल बॉटम चार्ट की मदद से ट्रेड लेने के लिए सबसे जरूरी है की आपको यह चार्ट को पहचानना आना चाहिए। 
जब आप यह चार्ट को पहचानना सिख जाओ तबही इसमें ट्रेड लेना चाहिए वरना लॉस उठना पड सकता है। 
जब शेयर का चार्ट में 1st bottom बने तब हमे ट्रेड नही लेना पूरा डबल बॉटम चार्ट बनने का wait करना है। 
जब ऊपर बताई गई conditions के मुताबिक यह चार्ट बन जाए तब ट्रेड लेना। 
आप ऊपर वाले चार्ट में देखिए। 
यह चार्ट में कैंडल जब डबल बॉटम बनाके Neck Line के ऊपर कोई कैंडल गई है तब buy की पोजिशन बनाई है। 
जो कैंडल Neck Line को पार करदे वही कैंडल के Low prise
पर Stop Loss लगाना चाहिए। 

डबल बॉटम चार्ट में ध्यान में रखने वाली बाते

  • डबल बॉटम चार्ट हमेशा down trend मे ही बनना चाहिए। 
  • यह चार्ट जब बने तब Buy की पोजिशन बनानी चाहिए। 
  • जब तक शेयर का भाव Neck Line के ऊपर न जाए तब तक Buy नही करना चाहिए। 
  • Stop Loss जरूर लगाए। 

Note: यहां दी गई सभी जानकारी केवल आपको समझाने के लिए है हम यहां कोई Buy या Sell करने की सलाह नही दे रहे। 

यह जरूर पढ़े: 

Leave a comment