Wipsaw, Divergence क्या है और इसका एनालिसिस कैसे करे?
दोस्तों, हम जब किसी शेयर को खरीदने या बेचने की सोचते है तब हम कुछ Indicator और Candle pattern को देख के ट्रेड लेते है।
लेकीन कई बार ट्रेड लेते है और Indicator भी सही दिखाता है फिर भी Loss होता है इसका एक कारण है की उस indicator में आने वाली समस्या।
आज हम Wipsaw जो किसी Leading Indicator में आने वाला समस्या है और Divergence के साथ Volume का उपयोग भी सीखेंगे।
Wipsaw Analysis
दोस्तो, आपको साइड न पता हो लेकिन Wipsaw leading indicator में आने वाली बहुत बड़ी समस्या है।
Leading indicator: जो indicator शेयर में आगे आने वाला movement पहले दिखादे उसको Leading Indicator कहते है। जैसे की MACD, RSI etc…
दोस्तो अब हम समझते है की Wipsaw क्या होता है।
आपने कभी Leading Indicator का उपयोग किया होगा तो आपने जरूर देखा होगा की यह indicator एक कीमत के आसपास ऊपर या नीचे होता रहता है, यह प्रक्रिया को Wipsaw कहते है।
यह प्रक्रिया अधिकतर Side way ट्रेंड में होती है।
आपके साथ ऐसा कई बार हुआ होगा की कई बार Indicator सही signal देता है लेकिन कुछ देर बाद बाजार आपके ट्रेड से विपरीत जाता है और आपका Stop Loss आ जाता है। यह स्थिति की Wipsaw हुआ है ऐसा कहा जाता है।
बहुत खोज ने के बाद इसका उतर मिला की अक्सर नए या कुछ पुराने ट्रेडर जैसे ही चार्ट में Signal मिलता है तब बिना किसी Conformation के सीधा ट्रेड ले लेते है और इस तरह के ट्रेडर बाजार के यह चाल में फस जाते है और Loss कर बैठते है।
अब आपको इससे बचने के लिए आपको Leading Indicator के साथ confirmation का आधार रखना चाहिए।
जैसे की:– पहले के कोई Support या Resistance टूटा है या नहीं, शेयर मे break out आया है या नहीं, कोई खास candle pattern बना है या नहीं।
अबसे जब आप Indicator की मदद से ट्रेड ले तब ऊपर दिए गई घटना में से कोई हुई है उसका confirm करके खरीदी या बिकवाली करे, इससे आपको शेयर महंगा मिल सकता है लेकिन आप बड़े Loss से बच सकते है।
जब आप ट्रेड ले तब Confirmation के बाद ही मार्केट में Position बनाए जिससे आप Wipsaw की असर से बच सके।
चलिए अब हम Divergence का analysis सिख लेते है।
Divergence Analysis
Divergence का मतलब होता है “विचलन” यानी दो अलग अलग दिशा में चलना।
अगर आपने Candlestic के साथ Indicator का Analysis किया है तो आपको पता होगा की कई सारे indicator चार्ट में आने वाले उतार चढ़ाव को Follow करते है जैसे की:– RSI, MACD, और Volume.
अगर यह सभी Indicator चार्ट को Follow करना बंद करदे या फिर Trend की विपरीत चला जाए तो यह घटना को Divergence कहते है।
Divergence की मदद से जो ट्रेंड चल रहा है उसमे मजबूती या कमजोरी दिखाते है।
चलिए अब हम इसको एक उदाहरण के साथ आसान भाषा में समझते है।
मानले, आप कोई शेयर का analysis कर रहे है और उस शेयर में भाव (prisre) बढ़ रहा है तो indicator भी ऊपर जाता है और अगर आपके शेयर का भाव नीचे जाता है तो Indicator भी नीचे जाता है। यह स्थिति आपको हररोज साधारण बाजार की स्थिति में दिखाई दे सकती है।
लेकिन, कभी कभी शेयर का भाव ऊपर या नीचे जाता है लेकिन Indicator उसको कुछ देर Follow करने के बाद विपरीत दिशा में जाने लगता है।यह घटना को Divergence हुआ है ऐसा कहा जाता है।
Divergence दो प्रकार के होते है।
- Positive Divergence यानी Bullish Divergence
- Nagative Divergence यानी Beariah Divergence
अब हम इन दोनो Divergence के बारेमे विस्तार से जानते है।
Positive Divergence (Bullish Divergence)
आप शेयर या बाजार Down Trend यानी नीचे जाता है तब Indicator ऊपर की और यानी Up trend में होते है उसको Positive Divergence कहते है।
जब शेयर का भाव Lower Low बनाने लगे लेकिन Indicator Higher High बनाता है। इसको Bullish या Positive Divergence कहा जाता है।
जब चार्ट में यह घटना होती है उसके बाद बाजार में तेजी की शरुआत होती है।
Negative Divergence (Bearish Divergence)
अब आप कोई शेयर या बाजार up Trend यानी उपर जाता है तब Indicator ऊपर की और यानी Down trend में होते है उसको Nagative Divergence कहते है।
जब शेयर का भाव Higher High बनाने लगे लेकिन Indicator Lower Low बनाता है। इसको Bearish या Nagative Divergence कहा जाता है।
जब चार्ट में यह घटना होती है उसके बाद बाजार में गिरावट की शरुआत होती है।
यह दोनो प्रकार के Divergence की मदद से आप ट्रेड को पहले ही पहचान जायेगे और मार्केट में अच्छा मुनाफा होगा।
अगर आपको किसी प्रकार के indicator या कैंडल के बारेमे समस्या है तो आप हमे कॉमेंट करते जरूर करे।